मोदी महाराज सर्वोच्च न्यायालय से क्यों बौखलाये हुए हैं, वजह बाबरी मस्जिद नहीं ये है...

Why Modi is angry with the Supreme Court

अमरेश मिश्रा

मोदी महाराज सर्वोच्च न्यायालय से बौखलाये हुए हैं, कि वो उनकी बात सुन क्यों नहीं रहा।

अयोध्या मामले को 2019 तक टालना स्वायत्त सर्वोच्च न्यायालय का अपना, स्वतंत्र निर्णय है! मोदी कांग्रेस के ऊपर कोर्ट को प्रभावित करने का अभियोग लगाकर, सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना कर रहे हैं!

मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने न्यायपालिका पर दबाव डाल कर अयोध्या मुद्दे की सुनवाई टलवाई। जजों को महाभियोग (impeachment) की धमकी दी।

पहली बात, मोदी सरकार अल्पमत की नहीं बल्कि बहुमत की सरकार है। बहुमत की सरकार में विपक्ष की संख्या कम होती है। वर्तमान सरकार में तो विपक्ष बहुत ही कम है।

कांग्रेस महाभियोग लाई, लेकिन वो गिर गया। सर्वोच्च न्यायालय के सारे जज ये बात जानते हैं। कपिल सिब्बल की कोर्ट के सामने एक वकील से ज़्यादा कोई हैसियत नहीं है।

फिर अगर कांग्रेस महाभियोग की धमकी दे भी, तो क्या कोई जज तवज्जो देगा? आप ही बताईये!

अयोध्या मामले को 2019 तक टालने का फैसला सर्वोच्च न्यायालय का अपना फैसला है।

मोदी महाराज को शायद दुख इस बात का है कि शीर्ष अदालत ने उनके हित में काम नहीं किया।

अब प्रधान मंत्री रहते हुए, मोदी कोर्ट को तो कुछ कह नही सकते! दूसरी तरफ डर यह कि अमित शाह और उनपर हरेन पांड्या की हत्या का मामला अदालत में है। अपनी सारी ताक़त के बावजूद, मोदी उस केस को खारिज तो करवा नहीं पाये, उलटे गवाहों ने और खुल कर बोलना शुरू कर दिया!

फिर 2002 गोधरा हिंसा में जिस अदालत ने मोदी को क्लीन चिट दी, उसी ने उनकी भूमिका को लेकर, मृतक अहसान जाफरी की पत्नी, ज़किया जाफरी की याचिका भी मंजूर कर ली!

मोदी महाराज सर्वोच्च न्यायालय से बौखलाये हुए हैं, कि वो उनकी बात सुन क्यों नहीं रहा।

सर्वोच्च न्यायालय की अपनी स्वायत्तता है। वह मोदी या कांग्रेस या राजनीतिक दल के हिसाब से क्यों चले?

(अमरेश मिश्र, लेखक वरिष्ठ पत्रकार, इतिहासकार व फिल्म लेखक हैं।)

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें

narendra modi current news, what action taken by bjp to build ram mandir from 2014 as modi ji come into power, Modi Maharaj, Supreme Court, Babri Masjid, Congress, pressure on judiciary, hearing of Ayodhya issues,