मोदी-योगी सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी जन आंदोलन, भरेगी जेल और गांवों में लगाएगी चौपाल
मोदी-योगी सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी जन आंदोलन, भरेगी जेल और गांवों में लगाएगी चौपाल
लखनऊ। आगामी 30 अगस्त से 30 सितम्बर तक पूरे प्रदेश में कांग्रेस द्वारा 'चलो गांव की ओर' अभियान आरम्भ कर गांवों में चौपाल लगाते हुए तमाम समस्याओं से अवगत होते हुए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर 15 अक्टूबर को प्रदर्शन किया जायेगा। इसके अलावा दिनांक 28 दिसम्बर 2017 को कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर 'लखनऊ चलो- मोदी गद्दी छोड़ो' के ऐलान के साथ लखनऊ में प्रदेशव्यापी जनसभा का आयोजन होगा।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी जनांदोलन समिति के प्रदेश सह-प्रभारी अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर के निर्देशानुसार जन आंदोलन समिति के प्रदेश प्रभारी स्वयं प्रकाश गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई जन आन्दोलन समिति की बैठक में जनसमस्याओं को लेकर आन्दोलन करने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत आगामी 9 अगस्त 2017 को ‘क्रान्ति दिवस’ के अवसर पर जन मुद्दों को लेकर आन्दोलन की शुरूआत उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन एवं जेल भरो आंदोलन कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जायेगा.
अभिमन्यु त्यागी ने बताया कि इस आन्दोलन से जनता को बताया जाएगा कि बीजेपी ने चुनाव पुर्व किसान कर्ज माफ की घोषणा की थी और फसल की लागत पर 50% बोनस देने का वादा किया था जिसको पूरा नहीं किया गया, किसानों की कर्जमाफी एक फर्जी घोषणा है। महिला सुरक्षा, नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया था, जवानों की बढ़ती हुई बेरोजगारी पर सरकार की उदासीनता, जी.एस.टी. कानून- कमर तोड़ मंहगाई, यूपीए सरकार ने 14 प्रतिशत पर जीएसटी लाने का प्रस्ताव किया था, भाजपा द्वारा विरोध किया गया। अब भाजपा सरकार द्वारा 28 प्रतिशत पर जीएसटी लागू कर बहुमत का दुरूपयोग किया गया। जबकि पतंजलि जैसी कम्पनी को जीएसटी से बाहर रखा गया है। रोटी-कपड़ा और मकान, दवा मंहगी-लग्जरी कार सस्ती, ऐसा क्यों? विदेशों से आने वाला काला धन का कहीं अता-पता नहीं, प्रधानमंत्री द्वारा झूठे वादे किये गये। गांधी के देश में आजादी के 70 साल बाद कर लगा कर खादी पर 12 प्रतिशत कर लग गया और उत्पाद पर 18 प्रतिशत लग गया, काला धन और भ्रस्टाचार के मुद्दे पर सरकार की वादाखिलाफी। आदि।
उन्होंने बताया कि मोदी-योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता को बताया जाएगा।


