नयी दिल्ली। 23 जून, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की मोदी सरकार का बजट सत्र आगामी 7 जुलाई से प्रारंभ होकर 14 तक अगस्त चलेगा और उसका पहला रेल बजट 8 जुलाई को और आम बजट 10 जुलाई को पेश होगा।

सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की संसदीय मामलों की समिति की आज यहां हुयी बैठक में बजट सत्र के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। आर्थिक र्सवेक्षण की रिपोर्ट नौ जुलाई को रखी जायेगी।