नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री जन-धन योजना पर चुटकी लेते हुए इसे पॉलिसी पायरेसी की संज्ञा दी है।

श्री सिंह ने ट्वीट किया है कि मोदी/ भाजपा यूपीए सरकार की योजनाओं का नया नामकरण करने और उन्हें अपनी योजनाएं बताकर मार्केटिंग करने के एक्सपर्ट हैं। प्रधानमंत्री जन-धन योजना इसका एक और उदाहरण है।

कांग्रेस नेता ने एक चित्र जिस में कहा गया है- जब आप किसी वस्तु का नाम बदलकर बेचते हैं तो यह पायरेसी कहा जाता है, यह पॉलिसी पायरेसी है, शेयर करते हुए सवाल किया है क्या पीएमओ और सूचना व प्रसारण मंत्रालय का इस पॉलिसी पायरेसी पर कोई प्रतिक्रिया है?
Modi/BJP is expert in renaming UPA initiatives and Marketing as their own. Jan Dhan Yojna another example http://t.co/J2A4uG94XE

— digvijaya singh (@digvijaya_28) August 29, 2014