जेटली जी मोरारजी देसाई का हश्र भी याद होगा
वर्ष 1977 में देश के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई बने थे। इंदिरा गांधी की तानाशाही के खिलाफ जयप्रकाश नारायण के आंन्दोलन के बाद जो नेता चुनाव जीते थे, बाद में 1 मई को वे सब जनता पार्टी बन गए थे। मोरारजी भाई इसी जनता पार्टी संसदीय दल के नेता थे।
बजट के बाद मोरारजी की बहुत याद आ रही है। उनको लगता था कि उनकी सरकार जो भी करेगी जनता सब पर जय-जयकार करेगी।
1977 में अरुण जेटली दिल्ली में जनता पार्टी के सबसे सक्रिय युवा नेता थे। उम्मीद करता हूँ कि उनको भी जनता पार्टी और मोरारजी देसाई का हश्र याद होगा।
शेष नारायण सिंह