मोहम्मद सलीम का बयान वापस लेने का सवाल ही नहीं उठता - सीताराम येचुरी
मोहम्मद सलीम का बयान वापस लेने का सवाल ही नहीं उठता - सीताराम येचुरी
नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी( माकपा) ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर आज लोकसभा में लगाये गये आरोप को वापस लेने से इन्कार कर दिया और कहा कि इससे कोई आहत है तो प्रकाशन के खिलाफ कार्रवाई करे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पार्टी के लोकसभा सदस्य मोहम्मद सलीम ने श्री सिंह पर कोई आरोप नहीं लगाया है, बल्कि एक पत्रिका में प्रकाशित बयान पढ़ा है। यदि गृहमंत्री इसे गलत बता रहे हैं तो उन्हें प्रकाशन के विरुद्ध कार्रवाई करना चाहिये, उनके पार्टी सदस्य को क्यों घेरा जा रहा है।
बता दें कि लोकसभा में असहिष्णुता पर चर्चा के दौरान माकपा सांसद मोहम्मद सलीम के इस बयान का उल्लेख किये जाने पर श्री सिंह ने इसका कड़ा विरोध किया और कहा कि वह इससे आहत हैं तथा सदस्य को माफी मांगनी चाहिये। इसे लेकर सदन में भारी हंगामा हुआ तथा कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
कॉमरेड येचुरी ने कहा कि मीडिया में जो खबरें आती हैं, सदस्य उनका सदन में जिक्र करते हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया में आये किसी बयान का उल्लेख करने से पहले क्या सदस्य उसकी जांच करायेगा। उन्होंने कहा कि जिस बयान को लेकर श्री सिंह अपने को आहत बता रहे हैं, वह पत्रिका में प्रकाशित हो चुका है। उसका न तो खंडन किया गया, न विरोध। गृहमंत्री यदि आहत हैं तो वह इसे प्रकाशन के साथ उठायें। भाजपा की श्री सलीम के बयान वापस लेने की मांग पर उन्होंने कहा कि इसका सवाल ही नहीं उठता।
उधर माकपा के आधिकारिक फेसबुक पेज पर मोहम्मद सलीम का वक्तव्य भी पोस्ट किया गया है, जिसके साथ अंग्रेजी पत्रिका आउटलुक का 16 नवंबर की खबर का स्क्रीनशॉट भी पोस्ट करते हुए कहा गया है कियदि गृह मंत्रालय को कोई आपत्ति है, तो उक्त पत्रिका को नोटिस भेजें।।
Mohd Salim: Home Ministry should send notice 2 magazine if quoted incorrectly. Excerpt from Outlook Mag Dated 16 Nov pic.twitter.com/f8RUJ5lxJh
— CPI (M) (@cpimspeak) November 30, 2015
Mohd Salim: What the govt did after coming to power. Rajnath Singh said after 800 years a Hindu has become ruler. pic.twitter.com/Y9p5LHMr7r
— CPI (M) (@cpimspeak) November 30, 2015
Mohd Salim: Mohammad Akhlaq made qurbani ka bakra (Dadri). His son was told to go abroad, he said 'Saare Jahan se Achcha, Hindustan Humara'.
— CPI (M) (@cpimspeak) November 30, 2015
Mohd Salim: You can hear voices in Times Square but you can't hear voices @ home here. You need 2 have incoming along with outgoing as well.
— CPI (M) (@cpimspeak) November 30, 2015
Mohd Salim: Hidden agenda! there is no hidden agenda,we can see it clearly. First they said small incidents, then they said fringe elements.
— CPI (M) (@cpimspeak) November 30, 2015
Artistes, scientists, writers returning awards signifying lifelong hardwork & dedication not trivial. Its a historical form of protest.
— Md Salim (@salimdotcomrade) November 30, 2015
#Intolerance blamed on fringe elements.But not fringe anymore.Its a hub & spoke network.Hub is silent,while spokes roam freely causing havoc
— Md Salim (@salimdotcomrade) November 30, 2015
#Intolerance too light 2 describe present state. It's a Tyranny of Majoritarianism. It's creating a volatile,explosive atmosphere in society
— Md Salim (@salimdotcomrade) November 30, 2015
PM mentioned "1200 years" of slavery in June 2014 & VHP's Ashok Singhal spoke of first 'Hindu' ruler in 800 years in Nov 2014 (1/2)
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) November 30, 2015
..Will the BJP distance itself from these comments too ? (2/2) #BJPdoublespeak @cpimspeak @CPIMPARLIAMENT
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) November 30, 2015


