सोशल मीडिया सेलिब्रिटी कंदील बलोच के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी की हत्या मुफ्ती अब्दुल कवि के आदेश से की गई थी।

पाक मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक मुलतान जिला और सत्र अदालत में सुनवाई के दौरान, मोहम्मद अज़ीम ने आरोप लगाया कि कंदील बलोच मुफ्ती अब्दुल कवि के आदेशों पर मारी गई थी।

स्वयं घोषित अभिनेत्री और मॉडल कंदील बलोच का उसके भाई वसीम एक चचेरे भाई ने ऑनर किलिंग के तहत गत वर्ष जुलाई में गला घोंट दिया था। वसीम ने बाद में पुलिस और मीडिया के सामने अपना अपराध कबूल किया था।

पाकिस्तानी अभिनेत्री और मॉडल कंदील बलोच का जन्म 1 मार्च 1990 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के डेरा गाज़ी खाँ में हुआ था। विगत 15 जुलाई 2016 को उनकी हत्या कर दी गई थी।

मॉडल कंदील बलोच के पिता मोहम्मद अज़ीम ने आरोप लगाया कि मुफ्ती अब्दुल कवि ने उन्हें <अज़ीम> के पैसे दिए थे ताकि वह उनके खिलाफ आरोप नहीं लगाएं।

उन्होंने कहा, "मैं मुफ्ती अब्दुल कवी को कभी भी माफ़ नहीं करूँगा मैं चाहता हूँ कि कंदील बलोच के हत्यारों सज़ा मिले।"

चाँद देखने वाली कमेटी के सदस्य मुफ्ती अब्दुल कवी को पिछले हफ्ते तब गिरफ्तार कर लिया गया था जब एक अदालत ने उसकी अग्रिम जमानत याचिका रद्द कर दी थी।