यमन की राजधानी में मस्जिद में आत्मघाती हमला : 15 की मौत
यमन की राजधानी में मस्जिद में आत्मघाती हमला : 15 की मौत
नई दिल्ली। यमन की राजधानी साना की एक मस्जिद में आज, हुए एक बम-विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत की खबर है।
समाचार एजेंसी फ्रांस-प्रेस ने स्थानीय डॉक्टरों के हवाले से यह ख़बर दी है।
खबर के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, दो आत्मघाती हमलावरों ने शिया लड़ाकों द्वारा नियंत्रित पुलिस अकादमी के पास स्थित बलिली मस्जिद में बम-विस्फोट किया। यह बम-विस्फोट सुबह की नमाज़ के दौरान किया गया।
Next Story


