यशवंत सिन्हा ने माना प्रियंका के आने से कांग्रेस मजबूत होगी
यशवंत सिन्हा ने माना प्रियंका के आने से कांग्रेस मजबूत होगी
नई दिल्ली, 28 जनवरी। भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा Yashwant Sinha ने यहां सोमवार को कहा कि प्रियंका गांधी Priyanka Gandhi के सक्रिय राजनीति में आने से कांग्रेस मजबूत होगी, और वह अपना एक प्रभाव छोड़ चुकी हैं।
श्री सिन्हा ने यहां मीडिया के साथ एक बातचीत में कहा, "जो भी खबर मुझे मिल रही है, ऐसा लगता है कि वह मतदाताओं पर अपना एक प्रभाव छोड़ चुकी हैं। वह अभी सक्रिय नहीं हुई हैं, लेकिन जब वह सक्रिय होंगी तो उनके व्यक्तित्व का असर और ज्यादा होगा।"
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रियंका के आने से मजबूत होगी, लेकिन क्या मजबूत कांग्रेस सपा-बसपा के वोट काटेगी, या भारतीय जनता पार्टी का, यह देखना अभी बाकी है।
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


