क्या यह बीजेपी का एक और सेल्फ गोल है? या बीजेपी का नया मास्टर स्ट्रोक है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव बहुत मनोरंजनकारी
नई दिल्ली। "आप" को चंदा विवाद। क्या यह बीजेपी का एक और सेल्फ गोल है? या बीजेपी का नया मास्टर स्ट्रोक है? दिल्ली विधानसभा चुनाव बहुत मनोरंजनकारी हो गया है।
बीजेपी ने 2 करोड़ के चंदे वाली कहानी चलवाकर उच्च मध्य वर्ग का विश्वास पक्का कर दिया अरविन्द केजरीवाल ठीक आदमी नहीं। लेकिन वह वर्ग तो आम आदमी पार्टी को छोड़कर बीजेपी में पहले ही जा चुका है। लेकिन इस खबर से आप पार्टी का शोषित पीड़ित वर्ग और मज़बूत हो गया है। उनकी जीत की संभावना अगर है तो उसी वर्ग से है।
क्या यह बीजेपी का एक और सेल्फ गोल है? या बीजेपी का नया मास्टर स्ट्रोक है। दिलचस्प बात यह है कि इस मामले में कांग्रेस भी बीजेपी के साथ है।
लेकिन आप वालों को फ्राड कंपनी से चन्दा लेने के औचित्य पर घिरा देख कर जनता को आनंद आ रहा है। दिल्ली चुनाव बहुत मनोरंजक हो गया है।
पूर्वी दिल्ली में आप पार्टी और बीजेपी के बीच सीधा मुक़ाबला। कांग्रेस कहीँ नहीं। इधर कोई भी जीत सकता है। दोनों ही पार्टियों में कार्यकर्ताओं की भरमार। लड़ाई केजरीवाल बनाम मोदी। किरन बेदी से ज़मीनी बीजेपी वर्कर बहुत नाराज़, लेकिन मोदी जी की इज़्ज़त के लिए काम कर रहे हैं।
शेष नारायण सिंह
#AAPFundingScam, #JawabDoAvam