याद है मसूद अज़हर को पाकिस्तान छोड़ने भाजपा के मंत्री गये थे- दिग्विजय सिंह
याद है मसूद अज़हर को पाकिस्तान छोड़ने भाजपा के मंत्री गये थे- दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने याद दिलाया - मसूद अज़हर को पाकिस्तान छोड़ने भाजपा के मंत्री गये थे
नई दिल्ली, 4 नवंबर 2016: काँग्रेस महासचिव व मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Congress General Secretary and former Chief Minister of Madhya Pradesh Digvijay Singh) ने याद दिलाया है कि मसूद अज़हर को पाकिस्तान छोड़ने के लिये भाजपा के केन्द्र मंत्री गये थे।
श्री सिंह ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा -
काँग्रेस ने आतंक के हाथों महात्मा गाँधी, इंदिरा गाँधी, राजीव गाँधी, बेअंत सिंह, विद्याचरण शुक्ला, लक्ष्मण कर्मा, नन्द कुमार पटेल को खोया।
उन्होंने कहा -
भाजपा ने आतंकवादियों से समझौता किया, कसाब को फाँसी देने का विरोध करने वालों से मिल कर सरकारें बनाईं। बम ब्लास्ट करने वालों को छुड़वा रहे हैं।
और अब भाजपा के लोग काँग्रेस पर आतंकवादियों के प्रति सहानुभूति रखने का आरोप लगाते हैं।
श्री सिंह ने याद दिलाया -
घोर प्रमाणित आतंकवादी मसूद अज़हर को पाकिस्तान छोड़ने के लिये भाजपा के केन्द्र मंत्री गये थे। याद है ना ? भाजपा थोड़ा तो शर्म करो।
काँग्रेस महासचिव ने कहा -
मोदी जी सरदार पटेल की सबसे ऊँची मूर्ति लगवा रहे हैं, हमें प्रसन्न्ता है। लेकिन डॉ. हेडगेवार, गुरू गोलवालकर, जिनकी विचारधारा से यहाँ तक पहुँचे हैं, उनकी मूर्ति लगाने से क्यों परहेज़ कर रहे हैं ? मोदी जी साहस दिखाइये।


