यूजीसी का देश भर के कॉलेजों को 29 सितंबर को 'सर्जिकल स्ट्राइक दिवस' मनाने का फरमान
यूजीसी का देश भर के कॉलेजों को 29 सितंबर को 'सर्जिकल स्ट्राइक दिवस' मनाने का फरमान
यूजीसी का देश भर के कॉलेजों को 29 सितंबर को 'सर्जिकल स्ट्राइक दिवस' मनाने का फरमान
नई दिल्ली, 21 सितंबर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के एक फरमान ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर चल रहे विवाद में आग में घी डालने का काम किया है।
यूजीसी ने देश भर के विश्वविद्यालयों और उच्चतर शिक्षण संस्थानों को को निर्देश दिया है कि 29 सितंबर को ‘सर्जिकल स्ट्राइक दिवस’ के तौर पर मनाएं।
यूजीसी ने दिवस मनाने के लिए सशस्त्र बलों के बलिदान के बारे में पूर्व सैनिकों से संवाद सत्र, विशेष परेड, प्रदर्शनियों का आयोजन और सशस्त्र बलों को अपना समर्थन देने के लिए उन्हें ग्रीटिंग कार्ड भेजने समेत अन्य गतिविधियां बताई हैं।
यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन की तरफ से 19 सितंबर को सभी कुलपतियों को जारी पत्र सं. D.O.N0.F.14-15/2018(CPP-।।) में कहा गया है,
‘सभी विश्वविद्यालयों की एनसीसी की इकाइयों को 29 सितंबर को विशेष परेड का आयोजन करना चाहिए जिसके बाद एनसीसी के कमांडर सरहद की रक्षा के तौर -तरीकों के बारे में उन्हें संबोधित करें। विश्वविद्यालय सशस्त्र बलों के बलिदान के बारे में छात्रों को संवेदनशील करने के लिए पूर्व सैनिकों को शामिल करके संवाद सत्र का आयोजन कर सकते हैं।’
पत्र में कहा गया है,
‘इंडिया गेट के पास 29 सितंबर को एक मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह की प्रदर्शनियों का आयोजन राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, अहम शहरों, समूचे देश की छावनियों में किया जा सकता है। इन संस्थानों को छात्रों को प्रेरित करना चाहिए और संकाय सदस्यों को इन प्रदर्शनियों में जाना चाहिए।’
ज़रा हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


