मित्रों,

जैसा कि आपको ज्ञात है कि विगत 28 मई को यूपी के बदायूं जिले में दो नाबालिग बहनों की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गयी। मानवता को प्यार करने वाला शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जिसका अखबारों में पेड़ से लटकती लाशों की तस्वीरों को देखकर दिल ना दहला हो।

जनदवाब के चलते यूपी सरकार ने आरोपियों को गिरफ्तार व तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर रस्म अदायगी कर दी है। 16 दिसम्बर रेपकाण्ड के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था और महिला हिंसा को रोकने के लिए कड़े कानून भी बनाए गए थे। परन्तु सच्चाई ठीक इसके उल्टी है। महिला हिंसा से जुड़े मामले घटने के बजाए लगातार बढ़ रहे हैं।

हमारा स्पष्ट मानना है कि मौजूदा पूंजीवादी व्यवस्था जो महिलाओं के शरीर का इस्तेमाल कर अपना मुनाफा बढ़ाती है, जो महिला-पुरूषों के बीच गैरबराबरी बढ़ाती है, जो महिलाओं को सेक्स-सिंबल के बतौर स्थापित करती है, जो महिला विरोधी अश्लील संस्कृति- फिल्मों-गीतों-विज्ञापनों को समाज में प्रचारित कर समाज की सोच को कुंठित कर रही है, के खिलाफ अपने संघर्षो को लक्षित नहीं किया जाता, तब तक बदायूं जैसी घटनाओं को भी नहीं रोका जा सकता।

आइए हमारे साथ शामिल होकर इन मांगो को बुलंद आवाज में दोहराइए-

1- बदायूं बलात्कार-हत्या के सभी आरोपियों को तत्काल गिरफतार करो।

2- यूपी व देशभर के महिला हिंसा से जुड़े सभी मामलों को तत्काल हल करो।

3- आरोपियों को बचाने में लगे सभी पुलिसकर्मियों-अधिकारियों को गिरफतार करो।

4- महिला विरोधी अश्लील संस्कृति, फिल्मों, गानों, विज्ञापनों आदि को बैन करो।

5- सभी महिलाओं को निशुल्क शिक्षा व सम्मानजनक रोजगार की गारण्टी दो।

कार्यक्रम- सभा और ज्ञापन

समय- 11 से 2 बजे तक

स्थान- यूपी भवन, चाणक्य पुरी

दिनांकः 6 जून, शुक्रवार

द्वारा- प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र, इंकलाबी मजदूर केन्द्र, विप्लव सांस्कतिक मंच, क्रन्तिकारी नौजवान सभा, परिवर्तनकामी छात्र संगठन।