यूपी में आया रामराज्य (?) – पुलिस के सामने महिला को गोली मारी
यूपी में आया रामराज्य (?) – पुलिस के सामने महिला को गोली मारी
मैनपुरी में महिला को मारी गोली | Woman shot dead inside police station in mainpuri
DB Live
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारा दिया था, ‘ना गुंडाराज, ना भ्रष्टाचार’। लेकिन सरकार बनने के एक महीने के अंदर ही बीजेपी के इस नारे की हवा निकल गई है।
वैसे तो मुख्यमंत्री योगी कानून व्यवस्था को चुस्त और दुरूस्त करने को लेकर आए दिन कोई न कोई फरमान सुना रहे हैं, लेकिन मैनपुरी से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
पहले दबंगों ने पुलिस थाने में घुसकर महिला की सरेआम पिटाई की और बाद में उसे गोली मार कर मौत की गहरी नींद सुला दिया।
महिला पहले चीखती रही, चिल्लाती रही। लेकिन कोई उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया। दबंगों के आगे पुलिस भी बेबस और लाचार नजर आई।
दरअसल ये मामला सोमवार का बताया जा रहा है कि अनीसा नाम की ये महिला ज़मीन विवाद को लेकर अपने बेटे के साथ आगरा गेट थाने पहुंची थी। तभी आरोपी वसीम अपने साथियों के साथ वहां आ धमका, जहां दोनों गुटों के बीच हाथापाई हुई।
अनीसा ने अपने आप को बचाने के लिए घर की तरफ दौड़ लगा दी, वह महज 50 मीटर दूर ही पहुंच पाई थी कि आरोपी वसीम कुन्नु ने उसपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। सड़क पर गोलियों की आवाज़ सुनकर आस पास खड़े लोग भी सहम गए। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह पूरी वारदात पुलिसकर्मियों की नजरों के सामने हो रही थी, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ रख बैठी रही। जिसके बाद पुलिस के इस रवैये से नाराज़ लोगों ने चौकी के अंदर ही तोड़फोड़ की और मुख्य आरोपी को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।


