ये कैसा हिंदुत्व ? अमित शाह के कारण दो घंटे बंद रहा मां दंतेश्वरी का मंदिर, श्रद्धालुओं को करना पड़ा परेशानियों का सामना
ये कैसा हिंदुत्व ? अमित शाह के कारण दो घंटे बंद रहा मां दंतेश्वरी का मंदिर, श्रद्धालुओं को करना पड़ा परेशानियों का सामना
ये कैसा हिंदुत्व ? अमित शाह के कारण दो घंटे बंद रहा मां दंतेश्वरी का मंदिर, श्रद्धालुओं को करना पड़ा परेशानियों का सामना
रायपुर/13 अक्टूबर 2018। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान माई दंतेश्वरी मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए दो घंटे तक सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर बंद रखा गया था जिससे आम श्रद्धालुओं और पद यात्रियों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
प्रवक्ता आलोक दुबे ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना धर्म की दुहाई देने वाली भारतीय जनता पार्टी के वास्तविक चरित्र को उजागर करती है।
श्री दुबे ने कहा है कि नवरात्र के अवसर पर दंतेश्वरी शक्तिपीठ दंतेवाड़ा में हजारों, लाखों की संख्या में श्रद्धालुगण माई जी के दर्शन को आते हैं, ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा अचानक मंदिर दर्शन का कार्यक्रम तय करने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस परेशानी से मां दंतेश्वरी के भक्तों की भावनाओं को आहत किया गया है। जबकि इसके विपरीत कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने बिना किसी तामझाम के पहले दिन ही आम जनता के साथ माता के दर्शन किए थे।
इसी प्रकार अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था को लेकर आपस में विवाद करते नजर आए जिन्हें मंच से कई बार समझाइश देने के बाद मामला शांत हो सका।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे ने कहा है कि पहले भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। इन्हें मालूम है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की स्थिति बेहद कमजोर है। 15 साल के कार्यकाल में चापलूसों से घिरे रहे मंत्री-विधायकों के घर-बंगलों पर सत्ता के दलालों का कब्जा रहा। ऐसे में इस बार भाजपा का समर्पित कार्यकर्ता भी पार्टी को सत्ता से बाहर रखना चाहता है, क्योंकि उसे मालूम है कि चौथी बार भाजपा सरकार बनी तो भी उसकी माली हालत में कोई बदलाव नहीं होगा। मंत्रियों के पीए और दरबारियों को ही सत्ता सुख हासिल होगा। वे खुद अबकी बार भाजपा का अंतिम संस्कार करने के मूड में हैं। यही असली वजह है कि कार्यकर्ताओं को माई-बाप बताते नेता घूम रहे हैं लेकिन इन चुनावों में भाजपा का हर सच्चा कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए वोट मांगेगा।
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें
Topics - Hindutva, temple of Mother Danteshwari, Amit Shah, Chhattisgarh assembly election 2018, Bhartiya Janta Party, temple of Man Danteshwari in Hindi, Chhattisgarh assembly elections 2018 in Hindi, Chhattisgarh in Hindi,


