योगी पढ़ें नमाज़ तो उनकी सेहत और दिमाग होगा दुरुस्त-आजम
योगी पढ़ें नमाज़ तो उनकी सेहत और दिमाग होगा दुरुस्त-आजम
लखनऊ ! समाजवादी पार्टी के महासचिव और उत्तर प्रदेश सरकार के कद्दावर कैबिनेट मंत्री मौहम्मद आजम खां ने कहा है कि सूर्य नमस्कार धर्म से जुड़ा मामला है और धर्म किसी पर जबरन नहीं थोपा जा सकता।
आजम खां ने भाजपा नेता योगी आदित्य नाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि हम उनसे कह नहीं सकते, लेकिन वह नमाज पढ़ लें तो उनकी सेहत के लिए ठीक रहेगा और उनका दिमाग भी
दुरुस्त हो जाएगा।
सऊदी अरब से उमरा करके लौटे आजम खां ने बुधवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के बयान- ठेले की सब्जी की तरह बिक रहे हैं फतवे, पर उन्होंने कहा कि उनके बारे में क्या कहा जा सकता है, उनका शराब का धंधा है। इलाहाबाद में उनकी शराब की दुकानें हैं।
Next Story


