नई दिल्ली। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा योजना आयोग को समाप्त कर इसे नीति ( नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग इंडिया) आयोग बनाए जाने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह फैसला सरकार की कठोर प्रवृत्ति को दिखलाता है।

दिग्विजय सिंह ने कहा- "इस सरकार ने योजना आयोग को भंग कर दिया बिना किसी विकल्प के और उसकी वजह से जो एनुअयल प्लान होते हैं उसमें भी विलम्ब हुआ। ये सरकार के काम करने का तरीका इसी से प्रदर्शित होता है कि जो हमारे मन में है वो हम लोग करेंगे चाहे हमारे पास कोई दूसरा विकल्प हो या न हो। अब इन्होंने योजना आयोग को नीति आयोग कर दिया लेकिन यह बताने की आवश्यकता है कि इसमें फर्क क्या है।"

Hindi | Politics | Breaking News | India | International | People | National News |Digvijaya Singh |narendra modi |Government | Planning Commission