लखनऊ। राजदीप सरदेसाई पर अमेरिका में हुए हमले, देश भर में पत्रकारों पर हो रहे हमलों के विरोध में कल दिनांक 29 सितंबर सोमवार को लखनऊ में हजरतगंज चौराहे पर गांधी प्रतिमा पर धरने का आयोजन किया गया है।

वरिष्ठ पत्रकार सिद्धार्थ कलहंस ने कहा कि आएं और फासीवाद के विरोध में आवाज बुलंद करें। धरना शाम चार बजे से जीपीओ हजरतगंज पर प्रारंभ होगा।