राजनाथजी आपका और हाफिज सईद का जेएनयू में क्या योगदान है ?
राजनाथजी आपका और हाफिज सईद का जेएनयू में क्या योगदान है ?
सीआईए से चंदा लेकर काम करना कौन सी देशभक्ति है राजनाथ सिंह जी !!
राजनाथ सिंहजी आप बड़े ताकतवर गृहमंत्री हैं, आप टाटा पुरूष हैं। हाफिज सईद को लेकर आपकी चिन्ताएं जायज हैं। एकदम मत छोड़िए किसी को भी, जो भी हाफिज सईद के इशारे पर चल रहा हो उसे पकडकर बंद करो, लेकिन यह तो बताओ वेदप्रताप वैदिक का तो पता आपको मालूम ही है, वह आपके दल का है और हाफिज सईद से उसके अड्डे पर जाकर मिला। सच बताओ किसने भेजा था उससे मिलने, भाजपा के नेता होने और अब गृहमंत्री होने के नाते आपने वैदिक को पकड़कर अदालत में पूछताछ क्यों नहीं की? वैदिक ने तो खुलेआम कहा कि वह हाफिज सईद से मिला है। फिर आपको उसको पकड़ने में परेशानी क्यों हुई, क्यों आपने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को फोन नहीं किया, क्या उस समय आपके राष्ट्रप्रेम को सांप सूँघ गया था।
राजनाथ सिंह जी बढ़िया खेल रहे हो !! एक तरफ तुम होगे और दूसरी ओर हाफिज सईद होगा जेएनयू की लड़ाई में ! वाह, क्या मैच है !! दोनों टीमें भी आप ही चुनेंगे!!
राजनाथजी आपका और सईद का जेएनयू में क्या योगदान है ?
जेएनयू की कौन सी परंपरा है, नीति है, जो संघ ने बनायी है, जरा सुनें तो !!
राजनाथ सिंह याद करो, चाहो तो गृहमंत्रालय की पुरानी फाइल खोलकर देख लो, भाजपा के एक टॉपनेता थे, भाजपा कार्यकारिणी में थे, अब स्वर्गीय हैं, वे एक जमाने में सीआईए से फंड लेते थे। यह बात और किसी ने नहीं भारत सरकार के गृहमंत्रालय ने ही देश को बतायी थी।
यह रहस्य तब खुला जब डबल जासूस रामस्वरूप पकड़ा गया और सीबीआई ने उसके घर से एक ट्रक केन्द्र सरकार के गोपनीय कागजात बरामद किए। सारा मामला मीडिया में रिपोर्ट हुआ उस जमाने में। सीआईए से चंदा लेकर काम करना कौन सी देशभक्ति है राजनाथ सिंह जी !!
राजनाथ सिंह जी बढ़िया खेल रहे हो !! एक तरफ तुम होगे और दूसरी ओर हाफिज सईद होगा जेएनयू की लड़ाई में ! वाह, क्या मैच है !! दोनों टीमें भी आप ही चुनेंगे!!


