राजस्थान : मुख्यमंत्री से प्रतिदिन एक सवाल करेगी कांग्रेस
राजस्थान : मुख्यमंत्री से प्रतिदिन एक सवाल करेगी कांग्रेस
राजस्थान : मुख्यमंत्री से प्रतिदिन एक सवाल करेगी कांग्रेस
जयपुर, 4 अगस्त। राजस्थान में आज से शुरू हो रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 40 दिवसीय 'राजस्थान गौरव रथ यात्रा' के जवाब में कांग्रेस मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया से 40 दिन तक प्रतिदिन एक सवाल करेगी।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कल यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "भाजपा की 40 दिवसीय यात्रा के दौरान हमारी पार्टी राजे से प्रतिदिन एक सवाल करेगी, जिसका जवाब राजे को देना होगा।"
बता दें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को चारभुजा मंदिर के निकट राजसमंद से 'राजस्थान गौरव यात्रा' को रवाना करेंगे।
श्री पायलट ने कहा कि यात्रा के एक राजनीतिक कार्यक्रम होने के बावजूद सरकार को इस पर करदाताओं का रुपया खर्च करते देखा जा रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आदेशानुसार लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को यात्रा के दौरान होने वाली विभिन्न जनसभाओं की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा,
"कांग्रेस के शासन में मॉब लिंचिंग के बारे में कभी नहीं सुना गया। लेकिन, राजस्थान अब सभी गलत कारणों के कारण खबरों में रहता है।"


