राजीव गुप्ता बने प्रसपा लोहिया के प्रदेश महासचिव, शिवपाल की कमेटी में 150 से ज्यादा पूर्व सांसद विधायक
राजीव गुप्ता बने प्रसपा लोहिया के प्रदेश महासचिव, शिवपाल की कमेटी में 150 से ज्यादा पूर्व सांसद विधायक
लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) Pragatisheel Samajwadi Party (Lohia) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव Shivpal Singh Yadav ने लखीमपुर lakhimpur जनपद की राजनीति में मजबूत दखल रखने वाले राजीव गुप्ता (तिकुनिया वाले) को पार्टी का प्रदेश महासचिव नामित किया है।
दो दिन पहले ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की लंबी चौड़ी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर सिंह लोधी ने की। इस सूची में समाजवादी पार्टी (अखिलेश गुट) से जुड़े रहे 150 से ज्यादा पूर्व सांसद-विधायक पदाधिकारी बनाए गए हैं। अपनी इस पदेश कार्यकारिणी की घोषणा के माध्यम से शिवपाल सिंह यादव ने संदेश देने का काम किया है कि असली समाजवादी लोग उनके साथ आ गए हैं।
राजीव गुप्ता लखनऊ विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति के दौरान शिवपाल सिंह यादव और मुलायम सिंह यादव के संपर्क आए और तब से यादव परिवार के होकर रह गए। 2017 में लखीमपुर के निघासन विधानसभा क्षेत्र से उनका समाजवादी पार्टी से टिकट घोषित कर दिया गया था, लेकिन बाद में अखिलेश यादव ने उनका टिकट काट दिया था।
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे


