राज्यपाल से सूचना आयुक्त के खिलाफ कार्यवाही की माँग
राज्यपाल से सूचना आयुक्त के खिलाफ कार्यवाही की माँग
मिर्जापुर। मिर्जापुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनीष कुमार सिंह ने सूचना अधिनियम की धारा 17 के तहत सूचना आयुक्त की शिकायत उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से की है।
आरटीआई कार्यकर्ता मनीष ने राज्यपाल को भेजी शिकायत में कहा है कि "सूचना आयुक्त ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जन सूचना अधिकारी, आयुक्त कार्यालय, विन्ध्याचल मंडल के आवेदन स्वीकार्य न करने और आवेदन मूल रूप में आवेदक को वापस करने सम्बन्धी शिकायत को सूचना न देने सम्बन्धी शिकायत के रूप में पंजीकृत कर अधिनियम के प्राविधानों के प्रतिकूल काम किया है।"
श्री मनीष ने राज्यपाल को भेजे प्रत्यावेदन में मांग कि है कि शिकायत की जाँच सुप्रीम कोर्ट के जज से कराने और जाँच पूरी होने तक सूचना आयुक्त के आयोग में आने पर प्रतिबन्ध लगे|
बता दें कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न आरटीआई कार्यकर्ता सूचना आयुक्तों के न्याय निर्णित होने और अधिनियम के प्राविधानो के अनुसार काम न करने की शिकायत राज्यपाल से करते आ रहे हैं लेकिन सूचना आयुक्त अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर हमेशा कोई न कोई तरकीब निकाल कर बच जाते हैं। अब देखते हैं इस मामले में राज्यपाल क्या कार्यवाही करते हैं।


