रानी की हैट्रिक से भारतीय महिला हाकी टीम थाइलैंड को 5-0 से हराकर फाइनल में
रानी की हैट्रिक से भारतीय महिला हाकी टीम थाइलैंड को 5-0 से हराकर फाइनल में
रानी की हैट्रिक से भारतीय महिला हाकी टीम थाइलैंड को 5-0 से हराकर फाइनल में
जकार्ता में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में कप्तान रानी रामपाल की हैट्रिक के सहारे खिताब के प्रबल दावेदार भारत ने आज महिला हॉकी प्रतिस्पर्धा में थाइलैंड को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
पहले दो क्वार्टर में कोई गोल ना होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मध्यांतर के बाद पांच गोल दागे। इनमें रानी (37वें, 46वें एवं 56वें मिनट), मोनिका (52वें मिनट) और नवजोत कौर (55वें मिनट) के गोल शामिल हैं।
Hockey: GOAL!
Rani Rampal scores the second goal of the match to give India 2-0 lead vs Thailand. #IndiaKaGame #hockey #AsianGames2018 pic.twitter.com/hdZ1AF5LX2— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) August 27, 2018