नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का गणवेश बदले जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहाहै कि यह पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 'तर्कपूर्ण बयान' का असर है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने ट्वीट कर कहा, राबड़ी देवी जी के एक 'तर्कपूर्ण आक्रामक बयान' ने मात्र दो महीने में आरएसएस को 'हाफ पैंट' से 'फुल पैंट' करने पर मजबूर कर दिया।
दरअसल, लालू प्रसाद की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने जनवरी में आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह कैसा संगठन है, जहां उम्रदराज लोगों को भी हाफ पैंट पहननी पड़ती है। क्या उन्हें सार्वजनिक जगहों पर जाने में शर्म नहीं महसूस होती?
जैसी कि ख़बरें हैं कि आरएसएस ने अपने गणवेश में बदलाव लाने का फैसला किया है। खाकी निकर पहनने वाले आरएसएस स्वयंसेवक अब भूरे रंग की फुलपैंट पहने नजर आएंगे।

राबड़ीदेवी जी के एक तर्कपूर्ण आक्रमक बयान ने मात्र 2 महीने में RSS को "हाफ पैंट" से "फुल पैंट" करने पर मजबूर कर दिया https://t.co/e9jkvwwekN
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) March 14, 2016