कल रात रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन पर बैठे बाबा राम देव और उनके समर्थकों पर यूपीए सरकार की शह पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए अलोकतांत्रिक और बर्बर हमले की कड़ी निंदा करती है। एसपीआई भ्रष्टचार के खिलाफ चलने वाले नागरिक समाज के आंदोलनों का समर्थन करती है लेकिन साथ ही यह स्पष्ट करना चाहती है कि नवउदारवादी नीतियों को रोके और बदले बगैर भ्रष्टाचार को हटाया नहीं जा सकता। यह बदलाव केवल राजनीति में बदलाव लाने से ही संभव है।
एसपीआई विरोध् प्रदर्शन के नागरिक अधिकार का पुरजोर समर्थन करती है, हालांकि उसकी बाबा रामदेव की राजनीतिक विचारधरा और भड़काऊ शैली और तरीकों से सहमति नहीं है। एसपीआई का मानना है कि यूपीए सरकार ने भ्रष्टाचार विरोध्ी अभियान के खिलाफ आपातकाल
जैसी कार्रवाई करके सांप्रदायिक और प्रतिक्रियावादी ताकतों को राजनैतिक मैदान मारने का सुनहरा अवसर दे दिया है।

डाॅ. प्रेम सिंह

राष्ट्रीय महासचिव

मो.: 9873276726