राष्ट्रगान का अपमान Insult of the national anthem

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के रूस दौरे के पर गुरुवार मॉस्को पहुंचे। विमान से उतरते ही मोदी के साथ अजीब घटना घटी। रूसी जवान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देने के लिए खड़े थे। जैसे ही भारत के राष्ट्रगान की धुन बजनी शुरू हुई, मोदी आगे की ओर चल पड़े। एक अफसर ने मोदी का हाथ पकड़कर उन्हें रोका।

प्रतिष्ठित समाचारपत्र देशबन्धु में प्रकाशित समाचार के मुताबिक गार्ड ऑफ ऑनर के खत्म होने से ठीक पहले रूस के एक अफसर ने मोदी को थोड़ा आगे बढ़ने का इशारा किया। इसी दौरान ‘जन-गण-मन’ की धुन बजने लगी। रूसी अफसर तो रुक गए, पर मोदी चलते रहे। मोदी कुछ कदम आगे बढ़ गए तो दूसरे अफसर ने दौड़कर उनका हाथ थाम लिया और उन्हें वापस तय जगह पर ले आए।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की पहली रूस यात्रा (Modi's first visit to Russia) है। मोदी 16वीं भारत-रूस संयुक्त वार्षिक बैठक (इंडिया-रशिया एनुअल मीट) में हिस्सा लेने के लिए मॉस्को पहुंचे हैं।
यह मीटिंग हर साल होती है। रूस और भारत के नेता और अफसर अहम मुद्दों पर बातचीत करते हैं।