रिहाई मंच के धरने के 100 वें दिन विधानसभा मार्च

शहीद मौलाना खालिद को इंसाफ दिलाने व दहशतगर्दी के नाम पर कैद बेगुनाहों की रिहाई के लिए

तारीख- 29 अगस्त, 2013, गुरुवार

स्थान- विधानसभा धरना स्थल, लखनऊ
दोस्तों
शहीद मौलाना खालिद मुजाहिद के कातिल पुलिस व आईबी अफसरान को गिरफ्तार करने, दहशतगर्दी के नाम पर कैद बेकसूर मुसलमानों को रिहा करने, निमेष कमीशन की सिफारिशों को अमल में लाने और असली दहशतगर्दों को कानून के शिकंजे में जकड़ने के लिए रिहाई मंच की 14 सूत्री मांगों की हिमायत में धरने के सौवे दिन 29 अगस्त 2013 को लखनऊ विधानभा मार्च में अपनी मौजूदगी यकीनी बनाएं और ज्यादा से ज्यादा तादाद में शरीक होकर वादाखिलाफ सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करें। इस मौके पर देश की नामचीन समाजी और सियासी शख्सियात आपके साथ होंगी।
रिहाई
कार्यालय- 110/60 हरिनाथ बनर्जी स्ट्रीट लाटूश रोड लखनऊ
सम्पर्क- 09415012666, 09532835303, 09415254919, 09452800752
https://www.facebook.com/events/449683148471862/?ref=3
https://www.facebook.com/rihaimanch