रोमियो विरोधी कानून केवल पुलिस भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगा – जस्टिस काटजू
रोमियो विरोधी कानून केवल पुलिस भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगा – जस्टिस काटजू
नई दिल्ली, 24 मार्च। सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश व प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने कहा है कि रोमियो विरोधी कानून केवल पुलिस भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगा।
बता दें उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ केनेतृत्व में नई-नई सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन किया है, जिसकी तीखी निंदा हो रही है। रिहाई मंच ने इसे मनुवादी षड़यंत्र बताते हुए कहा है कि एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन करके सरकार न सिर्फ मोरल पुलिसिंग कर रही है बल्कि इसके जरिये सामाजिक बंधनों को तोड़कर प्रेम करने वालों को निशाना बनाकर फिर से सामंतवाद को बढावा दे रही है।
इसी कड़ी में जस्टिस काटजू ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा –
रोमियो विरोधी कानून केवल पुलिस भ्रष्टाचार को बढ़ावा देगा
उन्होंने ट्वीट किया -
मुझे लगता है कि रोमियो को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि ब्रह्मचार के गांधीजी के विचार का प्रचार करना। यह जनसंख्या वृद्धि की भी जांच करेगा
Anti-Romeo law will only increase police corruption
— Markandey Katju (@mkatju) March 24, 2017
I think the best way to stop the Romeos is to propagate Gandhiji's idea of Brahmacharya. This will also check population growth
— Markandey Katju (@mkatju) March 23, 2017


