लंदन, 10 जुलाई। लंदन के कैम्डेन लॉक बाजार में भीषण आग लगी है।

ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक, रविवार आधीरात से पहले लंदन फायर ब्रिगेड को फोन करने पर आठ आग बुझाने के इंजन, एक सीढ़ी और लगभग 60 दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया।

हालांकि, आग बुझान के इंजनों की संख्या बढ़ाकर 10 और दमकलकर्मियों की संख्या बढ़ाकर 70 कर दी गई। दमकल विभाग ने लोगों से ट्वीटर कर इस क्षेत्र से दूर रहने को कहा।

इस बाजार में 1,000 से अधिक दुकानें और स्टॉल हैं।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस का कहना है कि मौके पर पुलिकर्मियों को तैनात किया गया है लेकिन अभी कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है।

लंदन एंबुलेंस विभाग ने ट्वीट कर बताया है कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग पर काबू पा लिया गया है।