लकड़बग्घों की सनक भरी हँसी के लिये/ आप क़तार में हैं कृपया प्रतीक्षा कीजिये
लकड़बग्घों की सनक भरी हँसी के लिये/ आप क़तार में हैं कृपया प्रतीक्षा कीजिये
आप क़तार में हैं
☘ जसबीर चावला
आप क़तार में हैं कृपया प्रतीक्षा कीजिये
नोट तलने का ठेका ठग्गू हलवाई का है
नये करारे नोट के लिये प्रतीक्षा कीजिये
गर्भवती हैं, कतार में लगिये
इसमें वित्तमंत्री का हाथ नहीं
प्रसव हो गया घबरायें नहीं
नवजात को क़तार में लगा दीजिये
देश का अनुशासन मत तोड़िये
थकें तो पैरों से अनुलोम विलोम करें
मरें तो पोस्ट ऑफिस से 'गंगाजल' लें
अंत्येष्टि में सब नोट चलेंगें
सीमा पर सैनिक गोली खा रहा है
यहाँ आप लाठी नहीं खा सकते
बूढ़े पेशाब की थैली हाथों उठाये हैं
आप अपनी शादी का कार्ड लाये हैं
घर खाने को नहीं कैंसर है
अधीर न हों देश निर्माण प्रगति पर है
लकड़बग्घों की सनक भरी हँसी के लिये
आप क़तार में हैं कृपया प्रतीक्षा कीजिये
Next Story


