’’लड़ाई जारी है’’ कहते हुए रीगल की लड़कियों ने निकाला ’’बेखौफ आजादी साइकिल मार्च’’, किया नुक्कड नाटक!
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रीगल सोसायटी ने साइकिल मार्च निकाला और नुक्कड़ नाटक किया।
रीगल की महासचिव मंजू शुक्ला ने कहा कि हमने ’’लड़ाई जारी है’’ नुक्कड़ नाटक एवं बेखौफ आजादी साइकिल मार्च के द्वारा शहर में एसिड अटैक एवं हर तरह की महिला हिंसा का विरोध किया है। पुलिस एवं प्रशासन के पुरुषवादी सोच एवं समाज के गलत नजरिये का खुलासा करते हुए इसके खिलाफ लड़ने का जनमत बनाने की कोशिश शुरू कर दिया है। लड़ाई जारी रहेगी, इसके पहले रीगल ने सप्ताह भर ’’महिला हिंसा की जिम्मेदार राजनीतिक पार्टियां या सरकार’’ पर हस्ताक्षर अभिमान चलाया।
मंजू शुक्ला के नेतृत्व में रिया, रिषिका, यशस्वी, अंजली, रोशनी, अर्चना, वंदना, ऋृती, मिता, रश्मि, प्रियंका, प्राची, नीतू समेत दर्जनों लड़कियों ने 12-00 बजे इंजीनियरिंग कालेज चौराहे से साकिल मार्च निकाला, जिसका नाम दिया ’’बेखौफ आजादी मार्च’’ मार्च में सफेद झण्डा रीगल लिखा हुआ लोगों को आकर्षित कर रहा था। 12ः30 बजें मार्च कपूरथला पहुँचा जहां टेम्पो स्टैण्ड के पास नुक्कड नाटक ’’लडाई जारी है’’ का मंचन किया। नुक्कड नाटक में उक्त लड़कियों के अलावा मोनिष, करण, दानिष, रवि भारती आदि ने भी हिस्सा लिया साइकिल रैली 1-15 पर एल.यू. प्रथम गेट पर पहुँची जहां पुनः नुक्कड़ नाटक हुआ, उसके बाद मार्च करीब 2-30 पर गांधी प्रतिमा हजरतगंज पहुँची जहां एक बार फिर रीगल की टीम ने नुक्कड़ नाटक किया।