लल्लू चढ़ गए साइकिल पर, पर अखिलेश के लिए खुश होने का नहीं
लल्लू चढ़ गए साइकिल पर, पर अखिलेश के लिए खुश होने का नहीं

लखनऊ, 22 फरवरी 2021. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज साइकिल की सवारी कर ली, लेकिन 22 में 350 सीटें जीतने का दिवास्वप्न देख रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव के लिए इसमें खुश होने का कोई अवसर नहीं है क्योंकि लल्लू की ये साइकिल सवारी तेल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन का नया तरीका है।
Ajay Kumar Lallu ने एक वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा -
“डीजल - पेट्रोल - रसोई गैस में भाजपा सरकार के लूट के ख़िलाफ़ लखनऊ स्थित आवास से विधानसभा तक साईकिल यात्रा।
तेल में लूट बंद करो
महंगाई कम करो
भाजपा सरकार शर्म करो”
डीजल - पेट्रोल - रसोई गैस में भाजपा सरकार के लूट के ख़िलाफ़ लखनऊ स्थित आवास से विधानसभा तक साईकिल यात्रा।
तेल में लूट बंद करो
महंगाई कम करो
भाजपा सरकार शर्म करो pic.twitter.com/f9P4TEoown— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) February 22, 2021


