लालन के लल्लू को लालकृष्ण की नसीहत
लालन के लल्लू को लालकृष्ण की नसीहत
नई दिल्ली। सुबह ही गुजरात के मुख्यमन्त्री और भाजपा की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख नरेंद्र मोदी ने प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह के भाषण के बाद उनकी और उनकी सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने प्रधानमन्त्री को विकास और सुप्रशासन पर खुली बहस की चुनौती भी दी। लेकिन लालन की पिच से लल्लू का लाल किले पर कीचड़ उछालना लाल कृष्ण जी को भी रास नहीं आया।
स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर गुजरात के मुख्यमन्त्री नरेंद्र मोदी की अभद्रता पर पूर्व उप प्रधानमन्त्री एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व लौह पुरुष, पीएम इन वेटिंग लालकृष्ण आडवाणी ने परोक्ष रूप से नसीहत देते हुये कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निजी आलोचनाओं से बचना चाहिये।
एक एजेंसी के मुताबिक आडवाणी ने अपने आवास पर राष्ट्रध्वज फहराने के बाद कहा कि आज स्वतंत्रता दिवस है। इस दिन कोई निजी आलोचना नहीं होनी चाहिये।


