नई दिल्ली (डेस्क)। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इशारों ही इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा है- हम जानते हैं तुमसे नहीं हो पायेगा।
लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया है- गंगाजी तो साफ़ हो गई जो तुम अब यमुना की बात करने लगे। गंगा का Action plan तो अभी तक बताया नहीं?हमें जानते है तुमसे नहीं हो पायेगा
बता दें आज ही पीएम मोदी ने दिल्ली में एक जनसभा में कहा था- दिल्ली में पीने के पानी की समस्या हमने देखी है। पहले केंद्र में कांग्रेस की सरकार और हरियाणा में कांग्रेस की सरकार होने पर भी दिल्ली में पीने के पानी की समस्या रही। लेकिन केंद्र और हरियाणा दोनों स्थानों पर भाजपा सरकार बनने पर हरियाणा ने दिल्ली को पानी देना शुरू किया। यह प्रदर्शित करता है कि अगर अच्छी सोच वाले लोगों की सरकार बने तब अच्छे फैसले लिए जाते हैं।
लालू का ट्वीट पीएम की इस घोषणा पर व्यंग्य है। लालू ने पीएम के एक ट्वीट के उत्तर में कहा- प्रधानमंत्री जी, कभी निगम स्तर के चुनावों में भाषणबाजी से फुर्सत मिले तो जून के बाद किसानों की आत्महत्या के आँकड़े भी देख लेना।

@narendramodi प्रधानमंत्री जी,कभी निगम स्तर के चुनावों में भाषणबाजी से फुर्सत मिले तो जून के बाद किसानों की आत्महत्या के आँकड़े भी देख लेना.

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) January 31, 2015

गंगाजी तो साफ़ हो गई जो तुम अब यमुना की बात करने लगे।गंगा का Action plan तो अभी तक बताया नहीं?हमें जानते है तुमसे नहीं हो पायेगा — Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) January 31, 2015
कल भी लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया था-
महाराष्ट्र में किसान मर रहे है, गुजरात में सिख किसानों को बेरहमी से मारा जा रहा है.मुल्क में ये क्या हो रहा है? ?http://t.co/Ey2nU9Q8EP

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) January 30, 2015