नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती देते हुए कहा कि अगर हिम्मत है तो आरक्षण समाप्त कर के दिखाओ।
सोशल साइट 'फेसबुक' के अपने वॉल पर तथा ट्वीट कर उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए लिखा, "मैं डरपोक भाजपाइयों को चैलेंज (चुनौती) देता हूं कि तुम आरक्षण खत्म करने को कहते हो, हम इसे आबादी के अनुपात में बढ़ाएंगे। माई का दूध पिया है तो खत्म करके दिखाओ। किसकी कितनी ताकत है, पता चल जाएगा।"
राजद नेता ने आगे लिखा "लालू नली-गली में मिट जाएगा परंतु मुट्ठी भर अभिजात्यों का एजेंडा बहुसंख्यक बहुजनों पर लागू नहीं होने देगा।"
लालू ने ट्वीट किया, "आरएसएस व भाजपा आरक्षण खत्म करने के लिए कितना भी सुनियोजित माहौल बना ले, देश के 80 प्रतिशत दलित व पिछड़ा इनका मुंहतोड़ करारा जवाब देगा।"
लालू ने दलितों और पिछड़ों को एकजुट होकर भाजपा और आरएसएस के 'डिजायन' को समझने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा आपका साथ लेकर ही आपको बांट देंगे, फिर लकीर पीटते रहना। उन्होंने कहा, "अभी आरक्षण समाप्त करने की बात कर रहे हैं फिर आपसे आरक्षण के आधार पर मिली शिक्षा, नौकरी एवं सबकुछ छीन लेंगे।"
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल करते हुए लालू ने लिखा, "लोकसभा चुनाव में खुद को पिछड़ा बता कर वोट ठगने वाला, तथाकथित चाय बेचने वाला, हाल ही पिछड़ा बना मोदी बताए कि वो अपने 'आका' मोहन भागवत के कहने पर आरक्षण खत्म करेंगे या नहीं?"
लालू प्रसाद इन दिनों सोशल साइट्स पर काफी सक्रिय हैं और वहीं से ताल ठोंकते रहते हैं।

आरएसएस,बीजेपी आरक्षण खत्म करने का कितना भी सुनियोजित माहौल बना ले देश का 80 फ़ीसदी दलित, पिछडा इनका मुंहतोड़ करारा जवाब देगा
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 21, 2015

तुम आरक्षण खत्म करने की कहते हो,हम इसे आबादी के अनुपात में बढ़ायेंगे.माई का दूध पिया है तो खत्म करके दिखाओ?किसकी कितनी ताकत है पता लग जायेगा
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 21, 2015

तथाकथित चाय बेचने वाला, हाल ही में पिछड़ा बना मोदी बतायें कि वो अपने आका मोहन भागवत के कहने से आरक्षण खत्म करेंगे की नहीं ?
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 21, 2015

RSS और BJP आरक्षण खत्म करने का कितना भी सुनियोजित माहौल बना ले देश का 80 फ़ीसदी दलित,पिछडा इनका मुंहतोड़ जवाब देगा। दलितों...

Posted by Lalu Prasad Yadav on Monday, September 21, 2015