लालू की संघ/भाजपा को चेतावनी - उत्पीड़ित वर्गों के लोग अगर जाग गए तो कहीं ढूंढे नहीं मिलोगे
लालू की संघ/भाजपा को चेतावनी - उत्पीड़ित वर्गों के लोग अगर जाग गए तो कहीं ढूंढे नहीं मिलोगे
नई दिल्ली। हैदराबाद विश्वविद्यालय में एक दलित शोधछात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष और पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को शिक्षण संस्थानों में राजनीति करने से बाज आने की नसीहत देते हुए कहा है कि हैदराबाद विश्वविद्यालय में भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के घोर जातिवादी एजेंडे ने ही दलित छात्र की जान ले ली।
मंगलवार को लालू ने ट्वीट किया,
"भाजपा से करबद्ध प्रार्थना है कि कृपया छात्रों के साथ खतरनाक सियासी खेल मत खेलो। उत्पीड़ित वर्गों के लोग अगर जाग गए तो कहीं ढूंढ़े नहीं मिलोगे।"
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा,
"आरएसएस और भाजपा के घोर जातिवादी एजेंडे ने ही दलित छात्र की जान ली। शिक्षा संस्थानों में भाजपा वंचित वर्गो के खिलाफ खतरनाक साजिश रच रही है।"
बता दें कि हैदराबाद विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रहे छात्र रोहित वेमुला ने रविवार को छात्रावास स्थित अपने कमरे
में खुदकुशी कर ली। इसके बाद हैदराबाद से दिल्ली तक विरोध-प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया। आरोप है कि केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय के पत्र लिखने पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को पांच दलित छात्रों को निलंबित करने का आदेश दिया था। इस कार्रवाई के बाद रोहित वेमुला ने खुदकुशी कर ली।
RSS/BJP के घोर जातिवादी एजेंडे ने ही दलित छात्र की जान ली है।शिक्षा संस्थानों में बीजेपी वंचित वर्गों के खिलाफ खतरनाक साजिश रच रही है
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) January 19, 2016
बीजेपी से करबद्ध प्रार्थना है कि कृप्या छात्रों के साथ खतरनाक सियासी खेल मत खेलो। उत्पीड़ित वर्गों के लोग जग गये तो ढूँढे नहीं मिलोगे
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) January 19, 2016


