लालू, जीतन नहीं, आम सरकार की संपत्ति, राजकोष में जमा हो पैसा - नूतन ठाकुर
लालू, जीतन नहीं, आम सरकार की संपत्ति, राजकोष में जमा हो पैसा - नूतन ठाकुर
लखनऊ। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर मुख्यमंत्री आवास पर लगे आम और लीची के बचाव के लिए आठ दरोगा और सोलह सिपाही लगाने को सार्वजनिक धन का अपव्यय बताते हुए उसे तत्काल हटाये जाने की मांग की है. उन्होंने पुलिसकर्मियों की भारी कमी के बीच इसे मनमाना कार्य कहा है.
साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और लालू यादव द्वारा इन पेड़ों पर अपना हक़ बताने को गलत कहते हुए इसे सरकार की संपत्ति बताते हुए मुख्यमंत्री को इन फलों से प्राप्त धनराशि राजकोष में जमा करवाने का निवेदन किया है.
Next Story


