लो जी, #भाजपा ने #सिद्धारमैया का इस्तीफा ही मांग लिया
लो जी, #भाजपा ने #सिद्धारमैया का इस्तीफा ही मांग लिया
नई दिल्ली। भारत के गौरवशाली इतिहास पर कालिख पोत कर कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बनी भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाते हुए आज राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग की।
भाजपा की ओर से यह मांग ऐसे समय में आई है कि राज्य में टीपू सुल्तान की 265वीं जयंती मनाई जा रही है। भाजपा और विश्व हिन्दू परिषद कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के इस कदम का विरोध कर रही है।
भाजपा का आरोप है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया राज्य में कानून एवं व्यवस्था को संभाल पाने में नाकाम रहे और इसलिए उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, "राज्य में कानून एवं व्यवस्था को संभाल नहीं पाने की वजह से कर्नाटक के मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।"
भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का पुतला फूंका और श्रीरंगापट्टनम में बेंगलुरु-मैसुरु राजमार्ग को बाधित कर दिया।
// < !
var ven_video_key="NzA5NDQ2fHwxNzE2fHw2MjR8fDEsMiwx";
var ven_width="405″;
var ven_height="325″;
//


