लौंच हुई इटावा लाइव.इन
लौंच हुई इटावा लाइव.इन
इटावा- पत्रकारिता दिवस 30 मई दिन सोमवार जनपद इटावा की पत्रकारिता में एक नया अध्याय लेकर उस वक्त आया जब शहर की पत्रकारिता ने डिजिटल के युग में कदम बढ़ाया। इसके साक्षी शहर समेत जनपदभर के गणमान्य नागरिक रहे और इनकी मौजूदगी में हनुमानगढी (बारहद्वारी) के महन्तम श्री आनन्देरश्वर गिरि महाराज (लाल बाबा) ने इटावा लाइव पोर्टल का कम्यूटर के माउस से क्लिक करके शुभारम्भ किया तो स्क्रीन पर इटावा जनपद का सचित्र इतिहास सामने आते ही पढ़ने और देखने को मिला। इस पोर्टल में जनपद के उन एतिहासिक एवं किसी न किसी क्षेत्र में अपना और जनपद नाम गौरवान्वित करने वाले महानुभावों का सचित्र परिचय भी दिया गया है और आगे भी अपडेट किया जाता रहेगा।
पोर्टल में इटावा के करीब 5000 डायरेक्टिरी भी है जिसमें सरकारी और गैर सरकारी लोगों के उनके विभाग और कार्योंनुसार सचित्र मोवाइल नंबरों को देने का प्रयास भी किया गया है। इटावा लाइव पोर्टल जनपद के हर व्यक्ति का साथी और मददगार साबित हो इसका पूरा-पूरा ख्याल इटावा लाइव की टीम रखने का प्रयास कर रही है, लेकिन इसमें समूचे जनपद वासियों का सहयोग चाहिए उनके सहयोग के बगैर यह कार्य असम्भव है। ऐसे में उन लोगों से भी यह आग्रह है कि वह जनपद की भावी पीढी को ज्ञानवर्धक जानकारी को ध्यान में रखते हुए सचित्र उपलब्धं करायें जो किसी विशेष क्षेत्र और विशेष व्यक्ति से जुडी हुई हो। इटावा लाइव ऐसे सभी महानुभावों का सचित्र ब्यौरा उनके मोबाइल नंबरों समेत हमेशा ऑन लाइन जारी रखेगा। यही नहीं इटावा लाइव 24 घंटें ताजातरीन खबरों को सचित्र प्रकाशित और प्रसारित करेगा। इटावा लाइव एक तरीके से समाचार पत्र और न्यूज चैनल की दोहरी भूमिका में नजर आयेगा। इस सुविधा का लाभ लोग इंटरनेट के जरिए अपने कम्यूटर एवं मोबाइल सेटों पर भी देख व पढ़ कर उठा सकेंगे। इस पोर्टल के शुभारम्भक के अवसर पर इटावा लाइव की टीम की ओर से आर के कम्पयूटर के संस्था्पक श्री राम कुमार बाजपेयी मैनेजिग डायरेक्टर आशीष बाजपेयी, चीफ एडीटर गुलशन कुमार, सीनियर रिपोर्टर अजय कुमार, राम कुमार बाजपेयी, उपासना बाजपेयी, प्रिया श्रीवास्त व, टेक्नीकल हेड मुजीब खां, अरविन्द वर्मा, कम्यूटर ऑपरेटर अवनीन्द्र् कुमार शाक्य, रिपोर्टर दीपक कुमार, रिपोर्टर दिनेश राजपूत ने शुभारम्भ अवसर पर पधारे महन्त लाल बाबा का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। ( प्रेस विज्ञप्ति )


