नई दिल्ली,20 जून। वजीरपुर के औद्योगिक क्षेत्र में गरम रोला पर काम करने वाले इस्पात के मज़दूरों की 15 दिन से चल रही हड़ताल में शुक्रवार को इलाके में ‘मज़दूर अधिकार रैली’ निकाली गयी। इस विशाल रैली में इलाके के लगभग 1500 मज़दूरों ने हिस्सा लिया। वजीरपुर के श्रीराम चैक से शुरू हुई रैली में मज़दूरों ने हाथों में अपनी मांगों की तख्तियां और झण्डे ले रखे थे और नारे लगा रहे थे- मज़दूर एकता जि़न्दाबाद, न्यूनतम मज़दूरी, ईएसआई, पीएफ, लागू करो, हमारी हड़ताल जारी है। हड़ताल की अगुवाई कर रही गरम रोला मजदूर एकता समिति के अध्यक्ष रघुराज ने कहा कि इस रैली का माध्यम से मालिकों और श्रम विभाग पर दबाव बनाया गया है ताकि इस मामले में वे जल्द से जल्द हमारी मांगों को मानने के लिए तैयार हो।

ज्ञात हो कि ये मज़दूर भयंकर परिस्थितियों में काम करते हैं और पिछले लम्बे समय से न्यूनतम मजदूरी, ईएसआई, पीएफ आदि जैसे कानूनी हक़ों की मांग कर रहे हैं। श्रम विभाग भी इन कारखानों में श्रम कानूनों के उल्लंघन से लम्बे समय से वाकिफ है, लेकिन इस हड़ताल के बाद पड़े दबाव के बाद ही वह कुछ हरकत में आया है। समिति के सदस्य सनी ने लम्बी चल रही हड़ताल में मजदूरों को परेशानी न इसलिए शनिवार इलाके में सामुदायिक रसोई की शुरुआत की जा रही है।