वनडे मैच से ठीक पहले शिखर धवन बोले युवा खिलाड़ी बहुत जल्दी परिपक्व हो रहे हैं
वनडे मैच से ठीक पहले शिखर धवन बोले युवा खिलाड़ी बहुत जल्दी परिपक्व हो रहे हैं
माउंट माउंगानुई, 25 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम Indian cricket team के सलामी बल्लेबाज opener शिखर धवन Shikhar Dhawan ने शुक्रवार को पृथ्वी शॉ Prithvi Shaw तथा शुभमन गिल Shubhaman Gill जैसे खिलाड़ियों के आने से मिल रही प्रतिस्पर्धा को सराहा और कहा कि प्रतिस्पर्धा के कारण टीम में हर कोई सतर्क है। शॉ ने अक्टूबर में भारत India में ही वेस्टइंडीज West Indies के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज Test series में पदार्पण किया था। गिल को हाल ही में न्यूजीलैंड के साथ हो रही वनडे सीरीज ODI series के लिए टीम में शामिल किया गया है।
यह दोनों बल्लेबाज बीते साल न्यूजीलैंड में खेले गए अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।
यह भी पढ़ें - एक परिवार कांग्रेस को पुनर्जीवित करेगा तो दूसरा परिवार अपने ही स्वयंसेवक के हाथों खत्म हो चला है.....
धवन ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा,
"मुझे लगता है कि युवा खिलाड़ी बहुत जल्दी परिपक्व हो रहे हैं और इससे टीम में काफी प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। इससे हर कोई सतर्क है।"
यह भी पढ़ें - ब्रिजटाउन टेस्ट : इंग्लैंड को वेस्टइंडीज ने 77 रनों पर ढेर किया
उन्होंने कहा,
"पृथ्वी शॉ जिस तरह से टेस्ट टीम में आए और पहले मैच में शतक जमाया, इससे पता चलता है कि हमारी बेंच स्ट्रैंथ काफी मजबूत है। इसलिए हम 15 (खिलाड़ियों की टीम) में भी बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा है।"
अपनी फॉर्म पर धवन ने कहा कि वह पिछले मैच में 5,000 रन पूरा करने से खुश हैं। नेपियर में खेले गए पहले मैच में धवन ने 75 रनों की पारी खेली थी।
सलामी बल्लेबाज ने कहा,
"यह उपलब्धि हासिल करने का मतलब है कि मैं अच्छा खेल रहा हूं।"
यह भी पढ़ें - कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि उन्हें आतंकवादियों के मारे जाने पर भी दुख होता है...
आस्ट्रेलिया में धवन अच्छी शुरुआत तो कर पा रहे थे लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे थे। उनसे जब वनडे को लेकर आस्ट्रेलिया में तकनीक में बदलाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,
"मुझे लगता है कि आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की स्थितियां लगभग एक जैसी हैं। मुझे लगता है कि मैं अब अनुभवी खिलाड़ी हो चुका हूं। मैं यहां कुछ साल पहले आया था। इसलिए आप को पता है कि क्या करना है क्या नहीं। मुझे पता है कि मेरी तकनीक सभी विकेटों के हिसाब से अच्छी है।"
उन्होंने कहा,
"मैंने विशेष तौर पर न्यूजीलैंड के लिए अपने फुटवर्क या तकनीक पर काम नहीं किया है। अगर किया भी होता तो मैं बताता नहीं। एक बार जब आप अनुभवी हो जाते हो तो आपका दिमाग शांत रहता है।"
भारत ने नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से मात दी थी।
क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे
कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें


