वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत का निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत का बुधवार को दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित प्राइमस अस्पताल में निधन हो गया है।

पूर्व सांसद श्री कामत केंद्र सरकार में मंत्री रहे। वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य़ भी रहे।

यूपीए चेयरपर्सन और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुदास कामत के निधन का समाचार सुनकर तुरंत दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित प्राइमस अस्पताल पहुंचीं, जहां बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का देहावसान हुआ।