नई दिल्ली। जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया आलेचक अजय एन झा का निधन हो गया है। अजय एन झा हिंदी व अंग्रेजी पत्रकारिता का बड़ा नाम थे। वे हस्तक्षेप.कॉम से भी भावनात्मक रूप से जुड़े हुए थे। उन्होंने कल शाम बेंगलुरू में अंतिम सांस ली।
अजय नाथ झा जाने-माने पत्रकार व मीडिया आलोचक थे। 1980 के दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। उन्होने हिंदुस्तान टाइम्स के सहायक संपादक के तौर पर पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। इन्होने जी टीवी, बी बी सी, आज तक, बीबीसी, दूरदर्शन,एनडीटीवी और लोकसभा टीवी में में वरिष्ट पदों पर काम किया है, वो भारत की विदेश निति के विशेषग्य और टीकाकार भी थे।
श्री झा एनडीटीवी में सीनियर एडिटर(इनपुट), डीडी न्यूज़ में एसोसिएट एसाइनमेंट एडिटर, ज़ी न्यूज़ में बेंगलुरू के ब्यूरो चीफ रहे। पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में बीए ऑनर्स करने के बाद उन्होंने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में एमए, एम. फिल व पी एचडी किया था।
श्री झा इंटरनेशनल टीवी फ्रोफेशनल ग्रुप, साउथ एशियन टीवी जर्नलिस्ट फेडरेशन, फेडरेशन ऑफ इंडियन फोटोग्राफी के भी सदस्य थे। उन्होंने इराक-ईरान युद्ध, इराक पर अमेरिकी आक्रमण व श्री लंका में गृह युद्ध की कवरेज की थी।
हस्तक्षेप परिवार की ओर से अजय एन झा को भावभीनी श्रद्धंजलि।
हस्तक्षेप पर श्री झा के दो आलेख-
The Siddharamaiah Circus!!!
2013/05/21 States 0 Comments
Ajay N Jha Karnataka Chief Minister Siddharamaiah appears to have courted controversy and widespread outrage from the day one. First, he raised many eyebrows by getting himself sworn in alone on 13th May and now he had invited widespread indignation and rancour following his Cabinet expansion exercise on 18th May wherein 28 Ministers including 20 Cabinet Ministers and 8 Ministers of ... Read More »
ख़बरों की खुरपेंच
2012/07/03 मीडिया 0 Comments
अजय एन झा बीते एक हफ्ते में सहाफत की बस्ती में जो भौकाल आया उससे तो जैसे दिल ही दहल गया. एक तो मरहूम एस पी सिंह की याद में एक जलसे का आयोजन हुआ जिसमें सहाफत की बड़ी नामचीन हस्तियों ने शिरकत की और अपना तजुर्बा बताने के साथ अपनी जत्थेदारी का भी लोहा मनवा लेने को हाजरीन को ... Read More »