विवाद के बीच योगी ने कहा वाह ताज

#CM Yogi Adityanath to visit Taj Mahal, take part in cleanliness

मोहब्बत की निशानी ताजमहल पर जारी विवाद के बीच आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे। योगी ने ताजमहल परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान की शुरूआत की, इसके बाद योगी ने ताज का दीदार किया।

मुख्यमंत्री यहां मकबरे के पास भी गए। योगी के इस दौरे को डैमेज कंट्रोल के तौर पर भी देखा जा रहा है।

दरअसल पिछले दिनों मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कहा था कि ताजमहल भारतीय संस्कृति का प्रतीक नहीं, यही नहीं यूपी सरकार की टूरिज़्म बुकलेट से इसे हटाए जाने की खबरें भी आईं। इसके बाद भाजपा विधायक संगीत सोम ने भी इसे भारतीय इतिहास पर धब्बा करार दिया था, इन तमाम विवादों को लेकर योगी सरकार को आलोचकों के निशाने पर आ गई थी। पूरे देश से जब तीखी प्रतिक्रिया आने शुरू हो गई तो कहीं न कहीं यूपी सरकार भी बैकफुट पर आ गई और आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंचना पड़ा। योगी ने ताजमहल में करीब 30 मिनट गुजारे। इस दौरान उन्होंने विदेशी सैलानियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

बताया जा रहा है कि योगी ताज में मकबरे के पास भी पहुंचे, जिसे उनके नेताओं ने विवादित बताया था। योगी ने यहां पर सफाई अभियान में भी हिस्सा लिया।

योगी ने ताज परिसर में झाड़ू लगाई कई योजनाओं का निरीक्षण भी किया और रबर बैराज के निर्माण की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री योगी यहां कई और परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।

योगी ने कहा -

"ताजमहल कब बना, क्यों बना और कैसे बना हम उसकी तह में न जाए बल्कि यह ध्यान रखना होगा कि ताज भारतीय मजदूरों के खून और पसीने से बनी वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है।"

वैसे आपको बतादें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दौरा नहीं है, ताज पर जारी विवाद के बीच ये उनका दूसरा दौरा है, जिसकी मुख्य वजह डैमेज कंट्रोल मानी जा रही है। लेकिन योगी के इस दौरे के बाद सवाल यही है कि क्या योगी का दौरे ताज विवाद का अंत हो पाएगा। और सवाल यह है कि योगी मुहब्बत की निशानी का दीदार करने के बाद भी क्या खुद की लगाई और संगीत सोमों की हवा दी हुई नफरत की आग को बुझा पाएंगे ?