‘विकास’ के बाद अब ‘मामा’ भी पागल हो गया #VikasKaPagalMama
‘विकास’ के बाद अब ‘मामा’ भी पागल हो गया #VikasKaPagalMama
#Mama Became Insane After Development - Congress
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अमेरिका में जाकर मध्यप्रदेश की सड़कों की वीरगाथा सुना रहे हैं और राज्य की जर्जर सड़कों की तुलना अमेरिका की सड़कों से कर रहे हैं... और तो और राज्य के विकास का भी खूब गुणगान कर रहे हैं। अब जब उन्होंने विकास का नाम ले ही लिया, तो कांग्रेस भला राज्य के विकास को पागल बताने से कैसे पीछे हट सकती है। इस बार तो कांग्रेस ने विकास के साथ-साथ मामा पागल है का नया नारा दे दिया।
कांग्रेस नेताओं ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि शिवराज चश्मा यहीं भूल गए या जुमलों की खुमारी उतरी नहीं? ‘विकास’ के बाद अब ‘मामा’ भी पागल हो रहे हैं।”
अरुण यादव ने शिवराज के गृह विधानसभा बुधनी की पानी से भरी सड़कों का एक वीडियो भी साझा किया, इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने बाढ़ग्रस्त सड़क की वो तस्वीर भी साझा कि, जिसमें मुख्यमंत्री चौहान को दो पुलिसकर्मी उठाए हुए हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “मामा, सरकार सड़क पर उतरेगी तभी तो जान पाएगी मध्य प्रदेश की सड़कें बेहतर हैं या वॉशिंगटन की। वैसे ऐसी सड़क तो पूरे अमेरिका में नहीं होगी।”
अरुण यादव ने कहा,
“शिवराज सिंह ने जब बोला कि मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका से बेहतर है तो पीछे बैठे अधिकारी भी अपनी हंसी नही रोक पाए #VikasKaPagalMama “
अरुण यादव ने कहा,
“शिवराज जी ने अमेरिका का उसी की जमीं पर बद्तर सड़कों को लेकर अपमान किया है मि.ट्रम्प आप इनके विरुद्ध अपने कानूनों के तहत प्रकरण दर्ज करें।”
वहीं कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर कहा कि कोई उनकी आंखों से पट्टी उतारे, शिवराज सिंह चौहान जी आंखें खोलिए और सच का सामना कीजिए। ये है हकीकत।”
आपको बता दें कि...मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वॉशिंगटन में कहा था कि जब मैं वाशिंगटन डीसी एयरपोर्ट पर उतरा और सड़क यात्रा की तो महसूस किया कि मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से अच्छी हैं। उनके इसी बयान पर उनका ट्वीटर पर भी खूब मजाक बन रहा है। कोई उन्हें फूंके बोल रहा है, तो कोई जुमलों की सरकार। इसी चुहलबाजी के बीच आज कांग्रेस ने भी मामा को पागल बता दिया...
वाशिंगटन से ज़्यादा अच्छी सड़कें मप्र में-शिवराज
चश्मा यहीं भूल गए या जुमलों की ख़ुमारी उतरी नही?
"विकास" के बाद अब "मामा" भी पागल हो रहे है— Arun Yadav (@MPArunYadav) October 25, 2017
मामा सरकार सडक पर उतरेगी तभी तो जान पाएगी मध्यप्रदेश की सड़कें बेहतर हैं या वॉशिंगटन की.
(वैसे ..ऐसी सडक तो पूरे अमेरिका में नहीं होगी) pic.twitter.com/OiUVul4XLQ— Arun Yadav (@MPArunYadav) October 25, 2017
शिवराज सिंह ने जब बोला कि मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका से बेहतर है तो पीछे बैठे अधिकारी भी अपनी हंसी नही रोक पाए#VikasKaPagalMama pic.twitter.com/0e7H3ZHnTp
— Arun Yadav (@MPArunYadav) October 25, 2017
शिवराज जी ने अमेरिका का उसी की जमीं पर बद्तर सड़कों को लेकर अपमान किया है मि.ट्रम्प आप इनके विरुद्ध अपने कानूनों के तहत प्रकरण दर्ज करें
— Arun Yadav (@MPArunYadav) October 25, 2017
#वाशिंगटन जैसी मध्यप्रदेश की राजधानी #भोपाल की सड़कें। @ChouhanShivraj #MProads pic.twitter.com/7T4FgqfdAl
— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) October 25, 2017
कोई इनकी आँखों से पट्टी उतारे - @ChouhanShivraj जी आंखे खोलिये और #सचकासामना कीजिये| ये है हकीकत। #MPRoadshttps://t.co/htQgTqSY9D https://t.co/Q5Jfm139Gj
— Jyotiraditya Scindia (@JM_Scindia) October 25, 2017
हस्तक्षेप मित्रों के सहयोग से संचालित होता है। आप भी मदद करके इस अभियान में सहयोगी बन सकते हैं।


/hastakshep-prod/media/post_attachments/wTez9tYvB99P8TSDzD4f.png)
