विधानसभा चुनाव : भोपाल में स्ट्रांगरूम की एलईडी डेढ़ घंटा रही बंद, मचा हड़कंप

Assembly elections: Strongroom's LED swich off in Bhopal hafor lf-an-hour for half-an-hour

भोपाल, 30 नवंबर। मध्यप्रदेश की राजधानी के विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम मशीनों को पुरानी जेल परिसर में रखा गया है, मगर शुक्रवार की सुबह अचानक स्ट्रांगरूम के बाहर लगी एलईडी के बंद हो जाने से हड़कंप मच गया। कांग्रेस ने गड़बड़ी की आशंका जताई है। वहीं प्रशासन ने बिजली गुल होने की बात कही है।

बताया गया है कि शुक्रवार सुबह आठ बजे अचानक स्ट्रांगरूम के बाहर चलने वाली एलईडी स्क्रीन बंद हो गई। इस एलईडी पर स्ट्रांगरूम में रखी ईवीएम मशीनों को बाहर से देखा जा सकता है। स्क्रीन के बंद होते ही वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एतराज जताया। साथ ही ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया। लगभग डेढ़ घंटे तक एलईडी बंद रही।

एलईडी स्क्रीन बंद होने की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सुदाम खाडे मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रबंध का दावा

Three-tier security management claim

खाडे ने संवाददाताओं को बताया कि बिजली गुल होने के कारण एलईडी बंद हो गई थी। त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रबंध है लिहाजा किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशासनिक इंतजाम से संतुष्ट किया गया।

ज्ञात हो कि राज्य में 28 नवंबर को मतदान हुआ था उसके बाद वापस आई ईवीएम मशीनों को गुरुवार को पुरानी जेल में बनाए गए स्ट्रांगरूम रखा गया था। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने के साथ स्ट्रांगरूम की पल-पल की स्थिति के प्रदर्शन के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिसको बाहर लगी एलईडी से जोड़ा गया है। इस तरह भीतरी स्थिति को बाहर बैठकर आसानी से देखा जा सकता है।

क्या यह ख़बर/ लेख आपको पसंद आया ? कृपया कमेंट बॉक्स में कमेंट भी करें और शेयर भी करें ताकि ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे

कृपया हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें