शबाना ने पूछा नारायण मूर्ति, किरण मजूमदार और रघुराम राजन भी कांग्रेसी कठपुतली हैं ?
शबाना ने पूछा नारायण मूर्ति, किरण मजूमदार और रघुराम राजन भी कांग्रेसी कठपुतली हैं ?
असहिष्णुता के विरोध में पुरस्कार लौटाना सांकेतिक : शबाना आजमी
नई दिल्ली, 1 नवंबर। प्रख्यात अभिनेत्री शबाना आज़मी का कहना है कि असहिष्णुता के विरोध में कई फिल्मकारों का पुरस्कार लौटाना भविष्य के लिए बड़ी चीजों का संकेत है।
शबाना ने ट्विटर पर लिखा, "पुरस्कार लौटाने वाले कलाकार अपने काम के जरिए भी अपनी चिंता जाहिर करेंगे, लेकिन इसके लिए किताबें लिखने और फिल्म बनाने में समय लगेगा। पुरस्कार लौटाना सांकेतिक है, जो ध्यान आकर्षित करता है। उनकी आलोचना करने की बजाय उनके कदम के संदेश को समझें।"
शबाना ने पूछा कि “नारायण मूर्ति, किरण मजूमदार और रघुराम राजन ने भी बढ़ती असहिष्णुता के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है, क्या ये भी कांग्रेसी हैं?”
पिछले सप्ताह गणेश विस्पुते, हरीशचंद्र थोराट, येशु पाटिल, वसंत पटनाकर, उर्मिला पवार और मुकुंद काले जैसे कई प्रख्यात लेखकों ने सरकार की ओर से मिले अपने कई पुरस्कार लौटा दिए।
आनंद पटवर्धन, दीपांकर बनर्जी, परेश कामदार, निष्ठा जैन, हर्षवर्धन कुलकर्णी, हरि नायर समेत कुछ प्रख्यात फिल्मकारों ने भी अपने राष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान लौटाने की मुंबई में घोषणा की थी।
Returning awards is a symbolic gesture that brings attention.Instead of damning them read the writing on the wall
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) November 1, 2015
RBI Guv Rajan,Narayan Murthy,Kiran Mazumdar Shaw voice their concern over growing intolerance. Are they also Cong stooges?Smell the coffee!
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) November 1, 2015


