लखनऊ03 जुलाई। सोशलिस्ट फ्रन्ट आफ इण्डिया के अघ्यक्ष मोहम्मद आफाक ने दावा किया है कि उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकताओं के साथ कब्रिस्तान, मरघट तथा वक्फ़ भूमि जैसी जगहों का दौरा किया जहाँ अवैध कब्जे पाये गये हैं।

मो. आफाक ने बताया कि सदर का कब्रिस्तान, डालीगंज कब्रिस्तान, ऐशबाग, बुलाकी अड्डा, तालकटोरा कब्रिस्तान में भी ऐसे ही न मालूम कितने बढ़ते हुये कब्जे नज़र आये जिसके लिये नेता, वक्फ के मुतवल्ली व पुलिस समेत तमान राजनीतिक ठेकेदार सब के सब पूर्ण रूप से जिम्मेदार हैं।

मो0 आफाक ने 17 जून से लगातार धरने पर बैठे नगर पंचायत दिबयापुर ओरैया में वक्फ नं0 190 की सम्पत्ति कब्रिस्तान एवं मरघट के हाजी अब्दुल मशीद कादरी मुतवल्ली जामा मस्जिद व कब्रिस्तान से व उनके साथियों से मुलाकात की और वाकये की जानकारी चाही। मो0 आफाक ने उनके धरने के इस फैसले का स्वागत किया और यह कहा कि सोशलिस्ट फ्रन्ट आफ इण्डिया आपके साथ है और 7.7.2013 को सोशलिस्ट फ्रन्ट आफ इण्डिया अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वक्फ और कबरिस्तान व शमशान घाटों की सुरक्षा के लिये मैदान में उतर पड़ा है और आने वाली 7 जुलाई को धरने की घोषणा करता है।