संसद सत्र के शुरू होने से पहले ही विपक्ष के तेवर देखकर इस बात का अंदाजा लग गया था कि...इस बार शीतकालीन सत्र गर्म होने वाला है... विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने वाला है...और सत्र शुरू होते ही ठीक वैसा ही हुआ... राज्यसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई... शरद यादव और अली अनवर की सदस्यता रद्द होने के मुद्दे पर विपक्ष ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया...

सरकार पर हमला बोलते हुए राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने महागठबंधन तोड़ने पर भाजपा पर सवाल उठाने शुरू कर दिए...

विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि ...महागठबंधन की बैठक में हमने तय किया था कि नीतीश कुमार ही हमारे सीएम चेहरा होंगे. और वोट महागठबंधन के नाम पर मांगे जाएंगे. नीतीश कुमार ने वोट महागठबंधन के नाम पर मांगा और भाजपा के इशारे पर गठबंधन को तोड़कर चले गए...

गुलाम नबी आजाद के बयान के बाद राज्यसभा में “तानाशाही नहीं चलेगी” के नारे लगाए गये.... हंगामा होता देख राज्यसभा अध्‍यक्ष वैंकया नायडू ने कहा-'All in Well, not well!'. ...

हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को पहले 12 बजे तक और फिर दोपहर 2.30 बजे तक के लिए स्थगित हुई। बता दें कि यह सेशन 5 जनवरी तक चलेगा

आपको बता दें कि...6 महीने पहले नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोप के बाद महागठबंधन तोड़ दिया था...और भाजपा के साथ बिहार में नई सरकार का गठन किया.... महागठबंधन तोड़ने के फैसले की शरद यादव ने खुलकर मुखालफत की... नीतीश के खिलाफ शरद यादव ने लालू यादव का साथ भी देना शुरु कर दिया था... शरद यादव के बागी बनने के बाद जेडीयू नेताओं ने उपराष्ट्रति से शरद यादव की सदस्यता रद्द करने की मांग की...जिसके बाद शरद यादव पर पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप लगाकर उनकी राज्यसभा सदस्यता को खत्म कर दिया गया था... आज इसी मुद्दे की गूंज राज्यसभा में सुनाई दी....

उधर PM मोदी के मनमोहन पर दिए बयान पर भी राज्यसभा में हंगामा हुआ...

- 12 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो गुलाम नबी आजाद ने नरेंद्र मोदी के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने मनमोहन सिंह, मणिशंकर अय्यर और पाक हाईकमिश्नर और पूर्व विदेश मंत्री के बीच हुई सीक्रेट मीटिंग का जिक्र किया था।

- आजाद ने कहा कि पीएम मोदी सबूत पेश करें।

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की एक रैली में कहा था- "मनमोहन सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और निलंबित कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पाक हाईकमिश्नर और पूर्व विदेश मंत्री के साथ सीक्रेट मीटिंग की थी। विदेश मंत्रालय की जानकारी के बिना अय्यर के घर पर हुई यह मीटिंग करीब तीन घंटे चली।"

मोदी ने कहा था कि इस मीटिंग के अगले ही दिन अय्यर ने उन्हें 'नीच' कह डाला। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस से पूछा कि इस सीक्रेट मीटिंग का मकसद क्या था?