कोलकाता। पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के शारदा चिटफंड घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने आज तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय को पूछताछ के लिए समन जारी किया है।

एक एजेंसी के हवाले से कुछ समाचार चैनलों से खबर दी है कि सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने की रॉय ने पुष्टि करते हुए कहा है कि वे कोलकाता लौटने के बाद वह सीबीआई के समक्ष उपस्थित होंगे। रॉय फिलहाल दिल्ली में हैं।

रॉय ने कहा है कि पूछताछ के लिए सीबीआई ने मुझे सूचित किया है। मैं एक या दो दिनों के लिए दिल्ली हूं। जब मैं कोलकाता पहुंचूंगा, निश्चित तौर पर सीबीआई अधिकारियों से मिलूंगा। रॉय ने कहा है कि मैंने कभी कोई गैरकानूनी या अनैतिक काम नहीं किया है। उन्होंने मुझे बुलाया है, लेकिन मैं यहां हूं। जब मैं कोलकाता पहुंचूंगा, उनसे मिलूंगा।

उधर इस खबर के बाद बंगाल का सियासी पारा एकदम चढ़ गया है। मदन मित्रा की गिरफ्तारी के बाद मुकुल रॉय को सीबीआई समन के इस कदम को राजनीतिक क्षेत्रों में ममता बनर्जी की घेरेबंदी के तौर पर हिंदुत्व ब्रिगेड का दावं माना जा रहा है।

#Saradha Chit Fund Scam #West Bengal #Mukul Roy #CBI